फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हुए स्वतंत्रता सेनानी

Sun, 07 Jun 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के सम्मनपुर गांव में अपने दामाद के साथ रह रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुरुषोत्तम यादव (105 वर्ष) का शनिवार की रात निधन हो गया। उनका अंतिम रविवार को शहर के श्मशानघाट पर किया गया।
विज्ञापन



शादियाबाद के मनिहारी ब्लाक के परसोतिया गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तम यादव नंदगंज के सम्मनपुर निवासी अपने दामाद अंबिका यादव के घर वर्षों से रह रहे थे। लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे और उनका उपचार हो रहा था। शनिवार की रात उनका निधन हो गया।


 निधन की जानकारी होते ही जखनिया तहसीलदार ओमप्रकाश बर्नवाल तथा नायब तहसीलदार सुभाष राम वहां पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। रविवार की शव यात्रा की शुरुआत से पहले पुलिस ने सलामी दी। इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया गया, वहां गांववासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वहां से शव यात्रा निकाली। शहर के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर नाते-रिश्तेदारों सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें