फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पूर्व ग्राम प्रधान ने कफन ओढ़कर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। रेवतीपुर विकासखंड के अठहठा ग्राम पंचायत के पूर्व ग्राम प्रधान भुआल गोंड ने तहसील मुख्यालय शुक्रवार को पहुंचे। लोग कुछ समझ पाते की वह कफन ओढ़कर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

उन्होंने वर्तमान ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में स्थित गड़ही को सीसी कराकर उसे कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही गांव में कराए गए अन्य विकास कार्यों में भी भारी अनियमितता पाई जा रही है। विरोध करने पर संबंधित ग्राम प्रधान गोलबंद होकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
उधर, मामले की जानकारी होते ही एसडीएम सेवराई लोकेश कुमार ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए समझाकर धरना खत्म कराया। वहीं, ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव ने पूर्व प्रधान द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार और बेबुनियाद बताया है। कहा कि वह गांव में विकास कार्यों को करा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें