फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जमीन हड़पने के लिए बड़े भाई ने की थी दृष्टिहीन की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बुजुर्गा (कोठवा) गांव स्थित आटा चक्की के बाहर चौकी पर सो रहे दृष्टिहीन छोटे भाई की गला काटकर हत्या करने के आरोपी बड़े भाई को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी ने छोटे भाई की जमीन हड़पने के लिए पुत्र के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस हत्यारोपी भतीजे की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। घटना के पांच दिन बाद मिली सफलता के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।
बुजुर्गा (कोठवा) गांव निवासी दोनों आंखों से दृष्टिहीन रामनगीना यादव उर्फ साधू (50) अविवाहित थे। वह बड़े भाई वकील यादव से अलग रहते थे और अपने घर से लगभग 200 मीटर दूर आटा चक्की संचालक पिंटू कश्यप के घर पर रहते थे।
विज्ञापन

प्रतिदिन की तरह घर पर बाहर आटा चक्की के पास सोए हुए थे। रात में करीब डेढ़ बजे नगीना यादव के चिल्लाने की आवाज सुनकर अपने घर के अंदर सो रहे पिंटू कश्यप बाहर निकले तो देखा कि दो लोग नगीना यादव को धारदार हथियार से लगातार वार कर रहे हैं। उसके नजदीक पहुंचते देख आरोपी फरार हो गए थे।
आटा संचालक पिंटू कश्यप ने पुलिस को तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वकील यादव और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी बड़े भाई वकील यादव को बुजुर्गा गांव के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उसने बताया कि दृष्टिहीन भाई रामनगीना यादव की जमीन हड़पने की लालच में पुत्र संदीप यादव के साथ मिलकर हत्या कर दी। कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया हत्यारोपी को गिरफ्तार लिया गया है। मृतक के भतीजे की तलाश चल रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें