सेवराई तहसील से वाहन में के आगे बैठे सीडीओ आलोक प्रसाद व पीछे बैठे डीएम व एसपी। स्रोत- वीडियो ग
गाजीपुर। ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में शनिवार को नो व्हीकल डे के तहत प्रशासनिक अधिकारियों ने काफिलों की गाड़ियों में कटौती कर सादगी का संदेश दिया। सेवराई तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने के लिए जिला मुख्यालय से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा और मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद एक ही वाहन से पहुंचे। इस दौरान उनके साथ स्कॉर्ट और भारी लाव-लश्कर भी नजर नहीं आया।
डीएम ने जिले में अधिकारियों के काफिलों में गाड़ियों की संख्या कम की गई है। साथ ही एक अधिकारी-एक वाहन नीति को भी अपनाया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं लोगों से भी ईंधन बचाने की अपील की।