फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मंडलायुक्त ने सही तरीके से ड्रेजिंग का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। जलमार्ग को सुगम बनाने के लिए सोमवार को वाराणसी मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने सैदपुर के कोल्हुवा घाट पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के डायरेक्टर संजीव कुमार भी मौजूद रहे। कोल्हुवा घाट से मोटर बोट पर सवार होकर वाराणसी मंडलायुक्त व अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के डायरेक्टर ने उन स्थानों का निरीक्षण किया, जहां ड्रेजिंग का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

वाराणसी मंडलायुक्त की ओर से ड्रेजिंग सही तरीके से करने का निर्देश दिए गए। उन्होंने एक घंटे तक निरीक्षण किया। इसके बाद मंडलायुक्त वाराणसी के लिए रवाना हो गए। इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के डायरेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि गाजीपुर से वाराणसी के बीच हार्ड स्टेटा को तोड़कर गहरा करने के लिए मशीनों से ड्रेजिंग का काम किया जा रहा है। यह पूरा प्रोजेक्ट तीन वर्ष का है, जो अभी अपने पहले वर्ष में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें