फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिले को मिले हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के अंकपत्र और प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की क्राॅस लिस्ट, अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र और फेल परीक्षार्थियों के अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र जिले में भेज दिए गए हैं। प्रमाण पत्रों का बंडल विशेष वाहक के माध्यम से मंगलवार तक जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध करा दिया गया है। यह प्रमाणपत्र जिले में भी उपलब्ध हो गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया है कि वह प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने के तत्काल बाद संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्यों को उपलब्ध करा दें, जिससे इसका वितरण छात्रों में समय से किया जा सके। प्रमाण पत्र उपलब्ध न होने के कारण अभी तक विद्यार्थी अगली कक्षाओं में प्रवेश नहीं ले सके हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र के बंडल के साथ परीक्षाफल की क्राॅस लिस्ट भी भेजी गई है। क्राॅस लिस्ट से मिलान करते हुए प्रधानाचार्य छात्रों को प्रमाण पत्रों का वितरण कराएंगे। क्राॅस लिस्ट के साथ ही फेल होने वाले छात्रों के प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देश पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें