फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जल जीवन मिशन परियोजना की समय सीमा तीन साल बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जल जीवन मिशन परियोजना की समय सीमा तीन वर्ष बढ़ा दी गई है। यह निर्णय शासन स्तर पर लिया गया है। अब वर्ष 2028 दिसंबर तक परियोजना को पूरा किया जाएगा। यह शासन की महत्वाकांक्षी परियोजना है। इसका उद्देश्य प्रत्येक गांव में नल के माध्यम से पानी पहुंचाना है।
विज्ञापन

जनपद में जल जीवन मिशन दो फेज में संचालित हो रहा है। फेज-2 वर्ष 2022 से चल रहा है। जबकि परियोजना का फेज-5 वर्ष 2023 से क्रियान्वित किया जा रहा है। पूरी परियोजना 7.50 करोड़ की है। जनपद में कुल 876 पानी टंकियों का निर्माण होना तय है। इनमें से 139 पानी टंकियों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। तीन लाख 31 हजार 230 घरों में कनेक्शन देने का लक्ष्य तय किया गया है। लक्ष्य का 60 प्रतिशत कनेक्शन देने का कार्य पूरा हो चुका है। जल जीवन मिशन के तहत 764 परियोजनाओं पर कार्य जिले में किया जा रहा है। नोडल एजेंसी के रूप में जल निगम ग्रामीण जल जीवन मिशन का कार्य करा रहा है।
00000000000000
दिसंबर से रुका बजट
गाजीपुर। जल जीवन मिशन का बजट वर्ष 2024 के दिसंबर से रुका हुआ है। जल निगम ग्रामीण अभी तक 70 लाख रुपये का इंतजार कर रहा है। विभाग आस लगाए बैठा है कि जल्द से जल्द रुका हुआ बजट जारी हो तो परियोजना को गति मिले। वर्तमान में बजट रुके होने के कारण परियोजना की गति काफी धीमी हो गई है।
विज्ञापन

00000000000000
शासन की ओर से जल जीवन मिशन परियोजना की समय सीमा दिसंबर 2028 तक कर दी गई है। इससे परियोजना को पूर्ण करने में काफी सहूलियत मिलेगी। - कासिम हाशमी, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें