फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बख्शा जाएगा हाथरसकांड का दोषी : सतीश चंद्र शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। हाथरस घटना की न्यायिक जांच हो रही है। कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। यह बातें प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कही।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश अकेला के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि हाथरस की घटना काफी दुखदाई और चिंतनीय घटना है। हम सभी को इस पर काफी दुख है। पीड़ितों की मदद लगातार सरकार कर रही है। घायलों का समुचित इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का स्वयं निरीक्षण किया है। मुख्यमंत्री ने तीन सदस्यीय न्यायिक जांच कमेटी बनाई है। रिपोर्ट आने के बाद त्वरित कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर में बाबा का नाम नहीं होने पर कहा कि न्यायिक आयोग की जांच रिपोर्ट आ जाने दीजिए, जिसका भी नाम होगा सभी पर कार्रवाई होगी। पत्रकारों ने पूछा कि हाथरस घटना पर जिला प्रशासन पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। क्या जिला प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं तय होगी। इस पर कहा कि जो भी दोषी होगा, सब पर कार्रवाई होगी। हमारी सरकार दोषियों को बख्शने वाली नहीं है। कासिमाबाद में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए एप्रोच के निर्माण के संबंध में कहा कि यहां के कार्यकर्ता लिखित रूप से अवगत कराएंगे, तो मैं मुख्यमंत्री से मिलकर इसका समाधान करा दूंगा। इस मौके पर भाजपा नेता रामनरेश कुशवाहा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला, नीरज पांडेय, कंचन तिवारी कंचन गिरि, अवधेश राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें