फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आंचल की मौत की क्राइम ब्रांच करेगी जांच, मंत्री ओमप्रकाश ने परिजनों को दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा

विज्ञापन
पहराजपुर गांव में पीड़ित परिवार से जानकारी लेते प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर। सं
विज्ञापन
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पहराजपुर गांव में पांच अगस्त को आंचल राजभर (12) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी। रविवार को पंचायती राज मंत्री एवं सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उनके साथ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर भी मौजूद रहे। दोनों ने परिजनों से घटना की जानकारी लेकर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

आंचल के दादा शोभाराम की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का प्राथमिकी दर्ज की है। घटना को लेकर गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है। परिजनों से मुलाकात के दौरान ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जांच में यदि आरोपियों की संलिप्तता सामने आती है तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा।
एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट को कानूनी विशेषज्ञों से परीक्षण के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच से कराई जाएगी। स्थानीय पुलिस की विवेचना में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। क्राइम ब्रांच पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में मामले की जांच करेगी। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जांच पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई होगी। वहीं,भारतीय भैरो सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य राजभर ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर किसी आरोपी को बचने नहीं दिया जाएगा और न्याय की लड़ाई में वह परिवार के साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें