फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दर्जा जंक्शन का, यात्रियों को ठंडा पानी भी मयस्सर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। स्थानीय जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का पूरी तरह टोटा है। स्थिति यह है कि यात्रियों को पीने के लिए ठंडे पानी की सुविधा भी मयस्सर नहीं है। जबकि यह जंक्शन जनपद का महत्वपूर्ण स्टेशन है। यह स्टेशन वाराणसी-छपरा व वाराणसी-मऊ रेलखंड पर स्थित है। जब जंक्शन की ऐसी स्थिति है तो रेलवे स्टेशनों का हाल क्या होगा, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

स्थानीय जंक्शन पर प्रतिदिन औसतन 20 हजार यात्री आवागमन करते हैं। जंक्शन से लगभग 150 ट्रेनों का आवागमन होता है। इसके बावजूद यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाएं तक मुहैया नहीं है। वर्तमान में प्रचंड गर्मी है। इसके बावजूद सभी प्लेटफॉर्मों पर वाटर कूलर की व्यवस्था नहीं है। जंक्शन पर कुल पांच प्लेटफाॅर्म हैं। जिन प्लेटफाॅर्मों पर वाटर कूलर हैं, वे पानी नहीं दे रहे हैं। इसके कारण यात्रियों को बोतलबंद पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है।
एक बोतल पानी के लिए 20 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। स्थानीय जंक्शन पर अधिसंख्य प्रमुख ट्रेनों का ठहराव होता है, इसलिए क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों के यात्री यहां आते हैं। कोई 10 तो कोई 20 किलोमीटर की दूरी तय कर जंक्शन पहुंचता है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार सिन्हा ने बताया कि प्लेटफाॅर्म तीन पर लगे पुराने नल का अंदरूनी हिस्सा ब्लॉक हो गया है, जिसे ठीक कराया जा रहा है। वहीं कुछ निर्माणाधीन हैं, जिन्हें जल्द से जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें