बीमार मां मीना देवी के ठीक होने की मनौती पर शहर के महुआग में जगह-जगह धंसी सड़क के बीच जमा बारि
गाजीपुर। शहर में रविवार को लगभग 29 मिनट में 5.6 मिमी (मिलीमीटर) बारिश हुई। इसके कारण अधिकतम तापमान में आधा डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जनपद का अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारिश होने से पहले अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दूसरी तरफ गंगा में भी बढ़ाव दर्ज किया गया। गंगा का जलस्तर 57.070 मीटर दर्ज किया गया।
हर एक घंटे गंगा का जलस्तर दो सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है। हालांकि गंगा का जलस्तर अभी चेतावनी बिंदु 64.690 मीटर से नीचे है। इसलिए अभी खतरे की कोई बात नहीं है। जनपद में सितंबर तक बाढ़ आने की संभावना बनी रहती है।
वहीं सुबह शहर में बूंदाबांदी हुई। कुछ देर के बाद धूप भी हो गया। शाम के समय मौसम का मिजाज बदला। 29 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से जो जहां था, वह वही पर ठहर गया। बारिश रुकने के बाद शहर में यातायात सामान्य हुआ। संवाद