फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कांग्रेस में जिलाध्यक्ष चयन की कवायद तेज एक सप्ताह रायशुमारी करेगा पर्यवेक्षक दल

विज्ञापन
शहर के सकलेनबाद स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में पत्रकार वार्ता करतीं एआईसीसी पर्यवेक्षक पूनम प
विज्ञापन
गाजीपुर। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिले में नए जिलाध्यक्ष के चयन की कवायद तेज हो गई है। रविवार को सकलेनाबाद स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक पूनम पासवान ने प्रेसवार्ता कर चयन प्रक्रिया की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पर्यवेक्षक दल करीब एक सप्ताह जिले में रहकर कार्यकर्ताओं और विभिन्न वर्गों से रायशुमारी करेगा। 30 अगस्त तक रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी और सितंबर में नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होने की संभावना है।
पूनम पासवान ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ऐसे कार्यकर्ता को जिला संगठन की कमान सौंपना चाहता है, जो ईमानदार, कर्मठ और जनसरोकार के मुद्दों पर सक्रिय हो तथा सभी को साथ लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर सके। जिलाध्यक्ष पद के लिए आए आवेदनों पर कार्यकर्ताओं, बूथ पदाधिकारियों, सामाजिक लोगों, पत्रकारों और अन्य पदाधिकारियों से फीडबैक लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन सृजन अभियान का आगामी विधानसभा चुनाव से कोई सीधा संबंध नहीं है।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य जिला और शहर कांग्रेस संगठन को मजबूत करना तथा जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देना है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, पीसीसी पर्यवेक्षक मनीष मोरेलिया और धर्मेंद्र तिवारी समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें