फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को घायल कर भागने के प्रयास में कार ने मिस्त्री को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह थाना क्षेत्र के लहुरापुर चट्टी स्थित जनता आदर्श इंटर कालेज के सामने मरदह-जलालाबाद मार्ग पर सोमवार की दोपहर कार से कुचलकर साइकिल सवार फर्नीचर मिस्त्री की मौत हो गई। जबकि साइकिल सवार कोचिंग पढ़कर घर जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घायल को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

पंसेरवा चट्टी से कम्प्यूटर की कोचिंग करके वापस साइकिल से पांडेयपुर सुरजन भोजापुर गांव निवासी चंदन प्रसाद (25) घर जा रहा था। इधर जलालाबाद की तरफ से मरदह आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे युवक साइकिल सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद कार चालक ने स्टेयरिंग से आपा खो दिया और भागने के फिराक में तेजी से आगे बढ़ा ही था कि पास से साइकिल से गुजर रहे मुस्तफाबाद बस्तपुर गांव निवासी फर्नीचर मिस्त्री रामबचन शर्मा (43) को चपेट में ले लिया। वे साइकिल सहित कार के साथ कुछ दूर तक घसीटते रहे। आस-पास के लोगों द्वारा शोर मचाने पर वह कार लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को निजी चिकित्सक के पास इलाज के लिए पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने रामबचन शर्मा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में दोनों साइकिलों के परखच्चे उड़ गए। वहीं दूसरी ओर चंदन प्रसाद का इलाज चल रहा है, चिकित्सक ने उसे खतरे से बाहर बताया। इधर रामबचन शर्मा की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते पत्नी सरोज देवी, पुत्र गोलू शर्मा और पुत्री सपना थाने पहुंचे। मृतका की पत्नी सरोज देवी ने अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इस सबंध में थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर वाहन और चालक को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें