फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: घर के अंदर बंधी भैंस और पड़िया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर गांव में मंगलवार रात चोर घर के अंदर बंधी भैंस और पड़िया खोल ले गए। सुबह पशुपालक ने मवेशियों की काफी तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। पशु स्वामी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गुजरे एक वर्ष के अंदर आसपास के गांवों से दर्जनों भैंस चोरी घटनाएं हो गई हैं। इससे पशुपालकों में रोष है। गांव के लालू यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भैंस और पड़िया को घर के अंदर बांध कर बगल में ही दूसरे घर में सोने चले गए। सुबह जब भैंस खोलने गए तो दरवाजे की कुंडी और ताला टूटा था और भैंस-पड़िया चोरी हो गईं थीं। पशुपालक ने बताया कि भैंस की चोरी से करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने बताया कि भैंस चोरी की तहरीर मिली है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें