फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबके हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट : ओमप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
भड़सर। जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत जंगीपुर स्थित एक मैरेज हाॅल में शुक्रवार को भाजपा की ओर से केंद्रीय बजट पर विधानसभा स्तरीय चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बजट की प्रमुख विशेषताओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आम जन को इसके लाभों से अवगत कराया। कहा कि यह किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और गरीब वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने रोजगार सृजन, महिला सशक्तीकरण, ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।
वरिष्ठ नेता रामनरेश कुशवाहा ने कहा कि यह बजट वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में मजबूत आधार तैयार करेगा। इस मौके पर प्रवीण सिंह, अभिमन्यु सिंह, लालजी गुप्ता, संकठा प्रसाद मिश्रा, मनोज सिंह, शैलेश राम, अवधेश, लालबहादुर पांडेय दि उपस्थित थे। अध्यक्षता बिरनो मंडल के अध्यक्ष सुनील कुशवाहा और संचालन राकेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें