फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पोखरे में मिला चार दिन से लापता मासूम का शव, मची हलचल, हत्या की आशंका, पुलिस कर रही जांच

Sat, 31 May 2025 05:33 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

चार दिन से लापता मासूम का शव गांव स्थित पानी के पोखरे से मिला। मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के बहोरिक राय पट्टी गांव स्थित पानी भरे पोखरे में शनिवार को 6 वर्षीय मासूम का शव उतराया देखा गया। वह घर से पिछले चार दिनों से लापता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, मृत मासूक की मां नागवंती देवी ने हत्या कर शव को गडही में फेंकने की आशंका जाहिर की है। 

विज्ञापन


नागवंती का छह वर्षीय बेटा शिवम 27 मई की शाम खेलने के लिए घर से बाहर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसे काफी खोजबीन किए, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाए। इधर, गांव में स्थित एक गड़ही में उसका शव शनिवार की सुबह लोगोें ने उतराया देखा तो शोर मचाया।

घटना की सूचना मिलते ही नागवंती बदहवास हालत में पहुंची और हत्या कर फेंके जाने का अज्ञात लोगों पर आरोप लगाने लगी। मौके पर पहुंचे सीओ रामकृष्ण तिवारी ने मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों की पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें