फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया से टकराई बाइक, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के उकरॉव गांव (बहरियाबाद-सैदपुर मार्ग) स्थित पुलिया से बृहस्पतिवार को अनियंत्रित होकर एक बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चालक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पुत्री के ससुराल में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर जा रहे थे।
विज्ञापन

भुड़कुड़ा कोतवाली के जगदीशपुर गांव निवासी वीरेंद्र मौर्या (52) बीते चार मई कोअपनी पुत्री के ससुराल एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहाड़पुर गांव गए थे। सुबह वह बाइक से घर वापस आ रहे थे। उकरॉव चट्टी के आगे पुलिया से तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक टकरा गई। हादसे में उन्हें सिर में गंभीर चोटें आई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौत की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग रोते- बिलखते थाने पहुंच गए। इधर पुलिस टीम ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक वीरेंद्र मौर्या करीब एक सप्ताह पूर्व मुंबई से घर आए थे। वह मुंबई में रहकर मजदूरी का काम करते थे। मृतक के एक पुत्र और चार पुत्रियां है। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। पुत्र घर पर रहकर पढ़ाई करता है। हादसे के बाद पत्नी पत्नी प्रभावती और परिवार के अन्य महिलाओं के रोने- बिलखने से मातमी सन्नाटा पसर गया। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि मृतक अपनी पुत्री के ससुराल वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से वह घर लौट रहे थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें