फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आधी रात को गूंजे घंटे-घड़ियाल, चरनी में आए तारणहार

विज्ञापन
नगर के तुलसीसागर ​स्थित चर्च में सजाई गई प्रदर्शनी-स्रोत-मसीही समाज
विज्ञापन
गाजीपुर। रात 12 बजते ही जिले के गिरजाघरों के घंटे और घड़ियाल गूंज उठे। चारों ओर ‘मेरी क्रिसमस’ गूंजने लगा। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर मसीही समुदाय खुशी में डूब गया। बच्चों की टोलियां मस्ती में झूमती दिखीं, तो युवाओं ने कैरोल गीतों से प्रभु के आगमन की खुशियां मनाईं। रंग-बिरंगी झालरों से सजे गिरजाघर में उल्लास का माहौल रहा। घरों में केक काटकर लोगों ने एक-दूसरे को ‘मेरी क्रिसमस’ की बधाई दी। जनपद में क्रिसमस का पर्व बृहस्पतिवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभु यीशु के जन्मदिवस को लेकर शहर और देहात के गिरजाघरों को फूल-मालाओं और बिजली की झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। बुधवार की शाम होते ही तुलसीसागर स्थित प्रोटेस्टेंट चर्च सेंट थामस और कैथोलिक चर्च माता लूर्द जगमगा उठे। इसके अलावा हार्टमनपुर, नंदगंज, गगरन, जमानिया, सैदपुर और जंगीपुर क्षेत्र के चर्चों की सजावट भी आकर्षण का केंद्र रही।
प्रोटेस्टेंट चर्च के केयरटेकर अजय माइकल बॉबी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से प्रार्थना सभाओं का क्रम शुरू होगा। सुबह 9.30 बजे विशेष प्रार्थना के बाद सेंटाक्लाज द्वारा बच्चों और लोगों को उपहार वितरित किए जाएंगे। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर पादरियों ने प्रभु यीशु का संदेश देते हुए मानवता, प्रेम और भाईचारे के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। समुदाय के लोगों ने प्रभु के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

000
देर शाम से ही चर्चों में जुटने लगे श्रद्धालु
प्रभु यीशु के आगमन को लेकर बुधवार की देर शाम से ही शहर के विभिन्न गिरजाघरों में मसीही समुदाय के लोग जुटने लगे थे। रात दस बजे से विशेष धार्मिक विधियों का शुभारंभ हो गया। तुलसीसागर स्थित सेंट थामस चर्च के फादर रेव्हन मोरिसन और माता लूर्द चर्च के फादर एंथोनी रोड्रिकिक्स ने विशेष प्रार्थना कराई। इससे पहले चर्च की क्वायर टीम ने भजनों और कैरोल से माहौल भक्तिमय बना दिया। मिड नाइट सर्विस के बाद चरनी में प्रभु यीशु का जन्म हुआ।
000
युवाओं ने कैरोल गाकर मनाया जन्मोत्सव
सेंट थामस और माता लूर्द चर्च में विशेष प्रार्थना के बाद प्रभु यीशु के जन्म की घोषणा की गई। इसके बाद युवाओं की टोलियों ने कैरोल गीतों की प्रस्तुति दी। महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने समूह गान कर प्रभु के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
000
स्कूल में क्रिसमस मेले का आयोजन
कासिमाबाद। क्षेत्र के एक स्कूल में बुधवार को क्रिसमस के उपलक्ष्य में मेला आयोजित किया गया। मेले का शुभारंभ संतोष यादव और बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक प्रदीप वर्मा ने किया। बच्चों ने अतिथियों को सांता क्लॉज के रूप में गुलदस्ते और मिष्ठान भेंट किया। इस अवसर पर अनीता पीजे, बबली कुमारी, शिवकुमार यादव उर्फ मामा, आनंद यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें