फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: खाना खाने रुकी दिल्ली पुलिस चकमा देकर आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। दिल्ली पुलिस की अभिरक्षा से एक साइबर क्राइम का आरोपी चकमा देकर फरार हो गया है। आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर पुलिस दिल्ली ले जा रही थी।
विज्ञापन

बुधवार की रात में खाना खाने के लिए भांवरकोल थाना क्षेत्र के हैदरिया कबीरपुर कलां के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पास एक ढाबे पर रुकी थी। दर्ज कराए गए मुकदमे के मुताबिक आरोपी ने हेड कांस्टेबल का हाथ दांत से काटकर फरार हो गया है।
डीसीपी, आईएफएसओ/स्पेशल सेल, द्वारका, सेक्टर-16सी, नई दिल्ली के इंस्पेक्टर सतीश कुमार की अगुवाई में एक टीम छह फरवरी को जांच करने के लिए टीम बिहार रवाना हुई थी। 11 को जांच के दौरान आरोपी विपिन कुमार निवासी ग्राम जिबचपुर, भर्राही बाजार, मदनपुर, थाना भर्राही, जिला मधेपुरा, बिहार (वर्तमान पता बी -78, पीसी कलोनी, कंकड़बाग, पटना, बिहार) को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद अगले दिन 12 फरवरी को वहीं कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

जहां से तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को लेकर संबंधित सीजेएम पटियाला हाउस कोर्ट, नई दिल्ली के समक्ष पेश करने के लिए निकली। आरोपी हेड कांस्टेबल मनोज कुमार की निगरानी में था। टीम उसे कार से लेकर टीम दिल्ली के लिए निकली।
उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने के बाद शाम भांवरकोल थाना क्षेत्र के हैदरिया कबीरपुर कलां गांव में शाम 7:40 बजे पहुंची। खाना खाने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के समीप स्थित एक ढाबे पर रुके। खाना खत्म करने के बाद दिल्ली जाने के लिए कार की ओर बढ़े तभी आरोपी हेड कांस्टेबल मनोज का हाथ दांत से काट लिया और धक्का देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस आसपास के कई गांवों में तलाश में लग गई। रातभर खोजने के बाद आरोपी नहीं मिला तो उसके खिलाफ बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष भांवरकोल विवेक तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें