जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर फुफुआंव गांव में मजदूरी मांगने पर बुधवार टेंट हाउस में वेटर का काम करने वाले युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
पीड़ित विशाल कुमार ने बताया कि वह टेंट हाउस में वेटर का काम करता है। पांच दिन की मजदूरी 2000 मांगने गया था। इस दौरान गांव के कुछ लोग गाली देने के साथ मारपीट करने लगे। आरोप लगाया कि विजय कुमार ने पंच और बकल से वार किया, जिससे सिर फट गया। रामबचन ने मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि पीड़ित विशाल की तहरीर के आधार पर विजय कुमार और रामबचन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।