फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पुलिया के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया हुई पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को बिहार से जोड़ने वाली करीब 38.600 किमी लंबी ताड़ीघाट बारा नेशनल हाईवे पर पड़ने वाली तीन जर्जर पुलिया के नवनिर्माण को लेकर कवायद तेज हो चुकी है। इसके लिए छह करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है और टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विधानसभा चुनाव के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में ताड़ीघाट-बारा मार्ग का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था की ओर से शुरू किया गया था। नोएडा की कार्यदायी संस्था को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी। वर्ष 2019 में निर्माण का कार्य पूरा तो हुआ, लेकिन जर्जर और क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण न कराकर सड़क बना दी गई। ऐसे में पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से मार्ग धीरे-धीरे टूटना शुरू हो गया। इधर नोएडा की कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि अनुबंध में पुलिया के नव निर्माण की बात नहीं थी। इसके बाद कार्यदाई संस्था ने इन जगहों पर पुराने जर्जर पुलों के ऊपर ही सीसी तकनीकी से मार्ग की ढलाई कर दिया, जिसके कारण वाहनों के गुजरने के दौरान यह पुलियां धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि अगर पुलिया नहीं बना तो वाहन गुजरने के दौरान बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में नेशनल हाईवे डिविजन वाराणसी के अधिशासी अभियंता एके सिंह ने बताया कि हाईवे पर तीन पुलिया निर्माण के लिए टेंडर मंजूर हो गया है। सबकुछ ठीक रहा तो चुनाव बाद निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें