सरायमुरद अली गांव में टूटा शौचालय का निरीक्षण करते तहसीलदार।
- फोटो : GHAZIPUR
जमानिया। तहसीलदार आलोक कुमार ने कोरोना वायरस और वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई की व्यवस्था का हाल जानने के लिए क्षेत्र के सरायमुराद अली गांव का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान शौचालय टूटा एवं गंदगी पाए जाने पर फटकार लगाई।
तहसीलदार आलोक कुमार के स्थलीय निरीक्षण के दौरान गांव के अखिलेश शैलेश संदीप आदि के शौचालयों के दरवाजे टूटे हुए पाएगए। इस पर उनकी त्योरी चढ़ गई। उन्होंने फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द शौचालय को उपयोग योग्य बनाने का निर्देश दिया। नान्हू की भूमि पर संचालित इंडिया मार्का हैंडपंप के चबूतरे का निर्माण न होने पर प्रधान को चेताया और जल्द कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पीने का पानी गर्म कर पीएं ताकि किसी प्रकार की बीमारी न हो। इसके साथ ही उन्होंने साफ-सफाई न होने तथा अशुद्ध पानी पीने से होने वाली बीमारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। गांव के सर्विलांस टीम द्वारा थर्मामीटर एवं पल्स आक्सीमीटर से 105 घरों के सापेक्ष 50 घरों का सत्यापन करने की धीमी गति पर संबंधित को चेतावनी दी। कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामजी, लेखपाल विनय दूबे शैलेंद्र सिंह पन्ना यादव आदि मौजूद रहे।