फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने घर में फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
कासिमाबाद के थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में युवती की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन । - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के सोनबरसा स्थित सहाबलपुर रोड निवासी कक्षा दस की छात्रा खुशी (15) ने शनिवार को घर के अंदर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पूर्वी छोर पर सहाबलपुर रोड स्थिति सीमेंटेड शीट डालकर एक मकान में रीता देवी अपने बच्चों सहित रहती हैं। शनिवार कि सुबह रीता देवी प्राथमिक विद्यालय सुकहा में कम्युनिटी किचन में खाना बनाने के लिए गई थी। रीता उसी विद्यालय में रसोइया के पद पर तैनात हैं। सुबह करीब दस बजे सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। रीता देवी की सबसे बड़ी बेटी खुशी घर में अकेली ही थी। इसी बीच उसने छज्जे के पाइप में रस्सी बांधकर तथा गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। थोड़ी देर बाद जब उसका अन्य एक भाई और बहन घर पहुंचे तो देखकर सन्न रह गए। उन्होंने तत्काल अपनी मां को बुलाया। बाद में पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर कुछ लोग पहुंच गए। रीता देवी के दो पुत्र आकाश, विकास तथा दो पुत्रियां खुशी एवं शिवानी थी। खुशी कक्षा 10 की छात्रा थी। प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें