फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय नाला में डूबा किशोर, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा/करीमुद्दीनपुर। करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र के खड़हरा ग्रामसभा के बिंदवलिया गांव के बाहर नाले में शुक्रवार को नहाते समय किशोर डूब गया। सूचना के बावजूद पुलिस प्रशासन के सहयोग न करने पर नाराज ग्रामीणों ने लठ्ठूडीह-रसड़ा मार्ग जाम कर दिया। पुलिस के गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराने के बाद जाम समाप्त हुआ। एक घंटे बाद मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन

बिंदवलिया गांव निवासी वकील का छोटा बेटा गुड्डू (17) दोपहर बाद करीब तीन बजे मित्रों के साथ गांव के बाहर नाले में जमा बरसात के पानी में नहा रहा था। इसी बीच वह गहरे पानी में चला गया और बहाव तेज होने के कारण उसमें बहने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह डूब गया। हादसे की जानकारी होते ही घटनास्थल पर भीड़ लग गई। परिवार के लोग भी पहुंच गए और तलाश शुरू कर दी। इधर सूचना के बाद भी स्थानीय पुलिस के कोई सहयोग न करने पर ग्रामीणों ने रोष प्रगट करते हुए शाम पांच बजे लठ्ठूडीह-रसड़ा मार्ग को जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर धीरेंद्र प्रताप सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। शाम करीब छह बजे जाम समाप्त हुआ। वहीं पुलिस ने गोताखोर की मदद से किशोर की तलाश शुरू करवा दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की डूबे हुए युवक की तलाश गोताखोर की मदद से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें