फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन के अप प्लेटफॉर्म पर मंगलवार की शाम करीब 4. 45 बजे ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त जेब से मिली डायरी से हुई।
विज्ञापन

दिलदारनगर जीआरपी प्रभारी अश्वनी कुमार पटेल ने बताया कि शाम करीब 4. 45 बजे 22356 चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की जेब से एक स्कूल डायरी बरामद हुई, जिसके आधार पर मृतक की शिनाख्त चंदौली जनपद के धीना थाना के जिगना गांव निवासी विशाल विश्वकर्मा (15) के रूप में हुई। वह कक्षा 10वीं का छात्र था और पांच भाइयों में सबसे छोटा था। जानकारी होते ही परिवार के लोग पहुंच गए। जीआरपी प्रभारी अश्वनी कुमार पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें