फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क दुर्घटनाओं में किशोर और महिला की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। दिलदारनगर और रामपुर मांझा थानाक्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला और एक किशोर शामिल हैं। जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रामपुर मांझा थानाक्षेत्र के ककरही गांव निवासी हृदेश यादव अपनी पत्नी पार्वती देवी (40) के साथ बाइक से गाजीपुर की तरफ जा रहे थे। दिन में करीब 11:30 बजे देवकली के पास एक डंपर की चपेट में आ गए।
बाइक पर पीछे बैठी पार्वती देवी डंपर के नीचे आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हृदेश को भी चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल हृदेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पहुंचाया। पार्वती देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा। रामपुर माझा थानाध्यक्ष बिंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
दिलदारनगर : नगसर हाॅल्ट थानाक्षेत्र के सरहुला गांव निवासी उपेंद्र राजभर की पत्नी चांदमुनी देवी अपने बच्चों के साथ सिवान से भूसा लेकर ठेला पर घर लौट रही थीं। सरहुला गांव के पास आयुष्मान भवन के सामने सड़क पर 12 वर्षीय गोल्डी राजभर ठेला चला रहा था, जबकि उसका भाई रिषी (13) और बहन आंचल (15) ठेले को पीछे से धक्का दे रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ठेले से टकरा गई।
रिषी और आंचल गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रिषी ने दम तोड़ दिया। आंचल का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष नगसर हाॅल्ट अभिराज सरोज ने बताया कि मृतक के पिता उपेंद्र राजभर की तहरीर पर आरोपी संजय राम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बाइक कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें