फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: किशोरी ने सिपाही पर लगाया यौन शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी ने गहमर कोतवाली में तैनात एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के न्याय मांगने की वीडियो वायरल होने तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। वायरल वीडियो में पीड़िता कह रही है कि करीब छह माह पूर्व वह अपनी बुआ के साथ लखनऊ से ट्रेन से लौट रही थी। ट्रेन में बगल की सीट पर बैठे युवक से बातचीत हुई। उसने खुद को गहमर थाने में तैनात सिपाही बताया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर उसे होटल ले गया और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना लिया। बाद में उन्हीं फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। एएसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि पीड़िता की ओर से थाने में तहरीर दी गई है, जिसकी जांच सीओ जमानिया द्वारा की जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें