कासिमाबाद के एक मैरिज हॉल में सपा की पीडीए शिक्षक जन चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम में बोलते निवर
- फोटो : सांकेतिक
गंगौली। कासिमाबाद क्षेत्र के यूसुफपुर रोड स्थित एक मैरिज हॉल में मंगलवार को शिक्षक जन चौपाल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि निवर्तमान एमएलसी व नेता प्रतिपक्ष लालबिहारी यादव ने कहा कि समाज के विकास में शिक्षकों की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया।
पूर्व मंत्री सैयदा शादाब फातिमा ने आरोप लगाया कि समाज में विभाजन की स्थिति पैदा की जा रही है, जिसका असर शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर दबाव बनाए जा रहे हैं और व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। कार्यक्रम में बृजभान सिंह बघेल, रविंद्र यादव, रामदरश यादव, राजेंद्र यादव, मिनहाज, हीरामणि चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।