फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवा लें प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। स्थानीय संत लखनदास पीजी कॉलेज के परिसर में स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नए भारत के बढ़ते कदम विषय पर विचार गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. कौशल किशोर मिश्र ने कहा कि नए भारत को शक्तिहीन नहीं बल्कि शक्तिशाली बनाने के लिए युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। अपने बुजुर्गों के पास बैठकर पूर्वजों की पीढ़ियों का अनुसरण करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई काम न छोटा होता है न ही बड़ा, बल्कि काम व्यक्ति को बड़ा महान बनाता है। जब तक जिले का सांसद, विधायक अपने क्षेत्र के विकास के प्रति जागरूक नहीं होगा तब तक नए भारत का निर्माण नहीं हो सकता। नये भारत के लिए युवाओं को आगे आना होगा। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। इस मौके पर अजयजी, डा. जितेंद्रनाथ पांडेय, डा. सुनील कुमार शाही, डा. व्यासमुनी राय, डा. मयंक शेखर उपाध्याय, श्यामराज तिवारी, डा. ओमप्रकाश सिंह, डा. अशोक राय, सुशील, चंद्रभान सिंह, नरेंद्रनाथ सिंह, लल्लन सिंह, हरिप्रसाद पांडेय, प्रेमनारायण सिंह, राजू सिंह, शशीप्रकाश सिंह, श्रीराम वर्मा, प्रवीण पटवा, हीरा राजभर, अजय सिंह, नीरज सिंह, श्रीकांत सिंह, अनिल वर्मा, रविप्रताप सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता सचिदानंद राय एवं संचालन डा. सर्वेश पांडेय ने किया। अंत में पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य जितेंद्रनाथ पांडेय ने आगंतुकों का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित करते हुए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इससे पहले कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, स्वागत गीत, वंदेमातरम गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें