सुहवल। गांव स्थित इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आजाद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित 55वीं अंतरराज्यीय गणेश राय एवं प्रभुनारायण राय मेमोरियल मेंस फुटबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। ताजपुर कुर्रा की टीम ने मुबारकपुर को 2–0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 फरवरी को खेला जाएगा। वहीं पहले हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और कई नज़दीकी गोल के मौके बनाए, लेकिन फिनिशिंग की कमी के चलते कोई भी टीम बढ़त नहीं बना सकी। दूसरे हाफ में मैच के 54वें मिनट में ताजपुर कुर्रा ने बेहतरीन मूव बनाते हुए गोल दागा और 1–0 की बढ़त हासिल कर ली। मैच के 78वें मिनट में ताजपुर कुर्रा ने एक और गोल कर स्कोर 2–0 कर दिया, जो निर्णायक साबित हुआ।