फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अब न्यू ताड़ीघाट के नाम से जाना जाएगा ताड़ीघाट स्टेशन

विज्ञापन
ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
सुहवल। ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन अब न्यू ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। जबकि बंद हो चुके स्टेशन को ओल्ड रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के तहत आने वाला नया स्टेशन करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित है और लगभग 80 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने नाम बदलने की औपचारिक प्रक्रिया तेज कर दी है। संबंधित पत्रावलियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। छह महीनों के अंदर स्टेशन का नाम आधिकारिक रूप से बदल दिया जाएगा। नया स्टेशन मार्च 2024 में पूर्ण रूप से संचालन में आया था। इसका निर्माण कार्य वर्ष 2016 में शुरू हुआ था। रेल विकास निगम लिमिटेड ने वर्ष 2020 में ही इसे न्यू ताड़ीघाट नाम देने का प्रस्ताव केंद्र सरकार और रेलवे मंत्रालय को भेजा था। ताड़ीघाट का पुराना रेलवे स्टेशन, जो ब्रिटिश काल से लगभग 147 वर्षों तक संचालित रहा, 2023 में बंद कर दिया गया था। वहां तैनात सभी कर्मचारियों को नए स्टेशन पर स्थानांतरित कर दिया गया था। हालांकि क्षेत्रीय आवश्यकता और यातायात दबाव को देखते हुए भारतीय रेल ने वर्ष 2025 में पुराने स्टेशन को पुनः चालू करने की सहमति प्रदान की। इसके तहत सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है और वर्ष 2026 में टेंडर प्रक्रिया के साथ करीब 11 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
वर्तमान में पुराने स्टेशन को फिर से चालू करने के लिए लगभग ढाई किलोमीटर लंबे नए ट्रैक के निर्माण के लिए मिट्टी भराई का कार्य तेजी से चल रहा है। पूर्व मध्य रेलवे के टीआई संजय कुमार ने बताया कि स्टेशन के नाम परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही दोनों स्टेशनों को उनकी नई पहचान मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें