फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नापी के बाद विवाद, मां-बेटे से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। थाना क्षेत्र के मंगारी गांव में खेत की पैमाइश के बाद विवाद बढ़ गया। महिला ने गांव के कई लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी पन्ने लाल यादव ने बताया कि प्रार्थिनी गीता देवी का आरोप है कि चार मई को उपजिलाधिकारी जखनियां के आदेश पर राजस्व टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में खेत में पत्थर लगाकर कब्जा दिलाया। नापी के बाद पुलिस व राजस्व टीम के जाने पर कुछ लोगों ने पत्थर उखाड़ने शुरू कर दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके पुत्र नीरज की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची गीता देवी को भी लाठी-डंडों से मारकर घायल कर दिया गया। घटना में महिला के हाथ, पीठ और पेट में चोट आई है, जबकि पुत्र के पैर में गंभीर चोट बताई जा रही है। पीड़िता ने बताया कि घटना की वीडियोग्राॅफी भी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें