वेलफेयर क्लब की ओर से दिसंबर में आयोजित की गई थी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की ओर से दिसंबर में नौ केंद्रों पर आयोजित बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम रविवार को घोषित किया गया। परीक्षा प्रभारी रामनाथ कुशवाहा ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में स्वाति कुशवाहा और हरिओम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने विकास यादव, आदित्य कुमार यादव और आयुष गुप्ता संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, अंश यादव, अलसफी खान और प्रशांत यादव ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ज्येष्ठ वर्ग में शालिनी प्रजापति और अनुराग यादव संयुक्त रूप से प्रथम रहे। द्वितीय स्थान पर स्नेहा यादव, संस्कार सिंह और अदिति कुमारी रहीं। तृतीय स्थान पर मिसबाहुद्दीन सिद्दीकी, मो. समीर, राज पांडेय और तेजश्वी यादव संयुक्त रूप से रहे।
वरिष्ठ वर्ग में गरिमा यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर अंकित कुशवाहा और रुबीना कुमारी संयुक्त रूप से रहीं। तृतीय स्थान पर अभिषेक कुशवाहा और आलिया खातून संयुक्त रूप से रहे, जबकि दिव्यांशी कौस्तुभ और आराध्या तिवारी, आशीष यादव, यूसुफ अहमद, श्रेया विश्वकर्मा, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, सानिया खातून तथा आंचल कुमारी मौर्या, सनाया खानम तथा रोशन खान, अंजली राजभर का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए किया गया। इस अवसर पर संरक्षक धीरेंद्र त्रिपाठी, सत्यदेव दूबे, अजय यादव, पवन पाण्डेय, संजय यादव, भूपेन्द्र त्रिपाठी, नौशाद अहमद आदि उपस्थित रहे।