फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: किराना की दुकान में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। स्थानीय थाने की पुलिस ने तियरी गांव में किराना दुकान में हुई चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


घटना के संबंध में ग्राम तियरी निवासी पीड़ित श्रीनाथ बिन्द ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि बीते 7 फरवरी की रात करीब 12 बजे अज्ञात चोरों ने उनकी किराना दुकान का ताला तोड़ दिया था। चोर गल्ले में रखे 1500 रुपये, गुटखा, सिगरेट और नमकीन ले गए थे। पीड़ित ने गांव के दो युवकों पर शक जाहिर किया था। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। रविवार को पुलिस टीम नहर पुलिया बुढ़ाडीह के पास जांच कर रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सत्येंद्र राय और अशोक वर्मा निवासी तियरी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें