फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: योगी के वेश में मिला संदिग्ध युवक, तलाशी में मिले आधार कार्ड व पासबुक पर दर्ज है सोहराब नाम

Wed, 20 Aug 2025 01:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने योगी के वेश में पकड़ा। तलाशी में उसके पास से बैंक पासबुक और आधार कार्ड मिला, जिसमें उसका नाम सोहराब दर्ज है। 
विज्ञापन
संदिग्ध युवक के पास मिले दस्तावेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र के दलीपरायपट्टी गांव में मंगलवार को एक संदिग्ध युवक योगी के भेष में भिक्षाटन करता हुआ मिला। ग्रामीणों को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने युवक से पूछताछ शुरू की। इसी दौरान मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मार्कंडेय सिंह भी पहुंचे। उन्होंने ने जब युवक से कड़ाई से पूछताछ की, तो वह घबराकर वहां से भागने लगा। 

विज्ञापन


आधार कार्ड और बैंक पासबुक से हुई पहचान
ग्रामीण रितेश विश्वकर्मा, रंजन यादव, रंजीत यादव सहित अन्य ग्रामीणों की मदद से युवक को दौड़ाकर बगल के पचईपट्टी गांव की राजभर बस्ती से पकड़ा गया। तलाशी लेने पर युवक के पास से आधार कार्ड और बैंक पासबुक मिला, जिसमें उसका नाम सोहराब पुत्र फुलबदन, निवासी ग्राम नवापुरा खालसा, पोस्ट परासी, थाना सदर, जिला मऊ दर्ज है।

गैंग से जुड़े होने की दी जानकारी
पूर्व जिला पंचायत सदस्य मारकंडेय सिंह ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि उसके अलावा गैंग में आठ अन्य मुस्लिम युवक भी हैं, जो इसी प्रकार वेश बदलकर अलग-अलग जगहों पर घूम रहे हैं। हालांकि, उसने ठिकाने की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; गाजीपुर हत्याकांड: 'खाई पीकर ठीक से स्कूल गईल रहे... हमरे लइकवा क हत्या', मां के करुण-क्रंदन से डबडबा गई आंखें

खुद को छोड़ने के लिए एक लाख देने की पेशकश
आरोप है कि पकड़े जाने के बाद युवक ने खुद को छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये की पेशकश भी की। इस पर मार्कंडेय सिंह ने गंभीर मामला मानते हुए सादात पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को रात करीब 10 बजे हिरासत में लेकर थाने आई। 
विज्ञापन


क्या बोली पुलिस
इस संबंध में सादात थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि युवक को थाने में रखा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने युवक के पास एक लाख रुपये होने की बात से फिलहाल इनकार किया है। उन्होंने जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा करने की बात कही।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें