फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं को दिया जाएगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले के 804 उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा अनुदेशक बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे। प्रत्येक विद्यालय में 24 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जिले को 32 लाख 16 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य यह है कि छात्राएं शोहदों से स्वयं की रक्षा कर सकें। करीब 24 दिन के इस प्रशिक्षण में बालिकाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से भी मजबूत मनाया जाएगा, ताकि अचानक आई किसी मानवीय मुसीबतों का वह तत्काल मुकाबला कर सकें। इसके लिए जिले में तैनात अनुदेशकों से लेकर व्यायाम शिक्षकों को इन छात्राओं को प्रतिदिन (अवकाश के दिनों को छोड़कर) प्रशिक्षण के लिए लगाया जा रहा है। सरकार ने इन अनुदेशकों एवं व्यायाम शिक्षकों को पिछले वर्ष से ही विशेष प्रशिक्षण दिलवाया है। विशेष रूप से प्रशिक्षित ये अनुदेशक एवं व्यायाम शिक्षक अब अगले माह से बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देंगे। यह प्रशिक्षण पीएमश्री विद्यालयों से लेकर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की बालिकाओं को दिया जाएगा। इसके लिए अनुदेशक को तीन हजार रुपये मिलेंगे जबकि एक हजार रुपये की धनराशि बालिकाओं को प्रमाण पत्र आदि देने पर खर्च की जाएगी। इसके लिए शासन से जिले को 32 लाख 16 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण पाने वाली प्रत्येक बालिकाओं को विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष की ओर से हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इस प्रमाणपत्र के भविष्य के लिए अन्य उपयोगों पर भी विचार किया जा रहा है।हेमंत राव, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि
स्कूल महानिदेशक की ओर से आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु करने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि अनुदेशकों एवं व्यायाम शिक्षकों को बालिकाओं के प्रशिक्षण के लिए अनुमन्य मानदेय की राशि जारी की जा रही है।-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें