फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित 37 गांवों में सर्वे पूरा, 176 टीमें सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना संक्रमण के मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते प्रशासन हलाकान है। गांवों में जहां नागरिकों के सर्वेक्षण का काम चल रहा है। वहीं बाहर से आने वाले लोगों की संपूर्ण जानकारी रखी जा रही है। संक्रमित इलाकों के लिए कुल 176 टीमें बनाई गई है। जहां कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं वहां भी सर्वेक्षण के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा आशा कार्यकर्ताओं को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

पिछले आठ दिनों में करीब 42 गांवों से 107 मरीज मिले हैं। सभी जगह टीमें लगा दी गई हैं जो लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए नाम, पता नोट कर रही है। मुहम्मदाबाद, रेवतीपुर, देवकली, अठहठा सहित करीब 37 गांवों में पहले चरण का सर्वे पूरा कर लिया गया है। बाकी गांवों के लिए 27 टीमों का गठन किया जा रहा है। पूर्व के संक्रमित गांव लौलहा, हुरमुजपुर, गठिया, हैदरगंज, नारायनपुर, नवली, गोपालपुर, शुक्लपुरा, खालिसपुर, मदनही, देवकली, सिरसी भोजापुर, महेशपुर और रेवरिया में भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें अंतिम चरण में पहुंच रही है। करीब 32 हजार का सर्वे कर लिया गया है। कासिमाबाद के नसीरपुर सुरवत, असैचनपुर, बूढ़नपुर, आगापुर पारा, देवकली गांवों में मरीजों के मिलने के बाद संबंधित स्वास्थ्य केंद्र के अंर्तगत 21 टीमों का गठन किया गया। रामपुर जीवन गांव, पृथ्वीपुर, रेवतीपुर के पकड़ी, सदर ब्लाक के बयेपुर देवकली, सेवराई, रेवतीपुर, नसरतपुर, हैदरगंज, जयनगर, गनपा में सर्वेक्षण के लिए कुल 24 टीमें लगाई गई। इन गांवों में सर्वेक्षण का काम करीब पूरा हो गया है। लगभग 24512 लोगों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। इसमें से 13563 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। मुहम्मदाबाद, मनिहारी के चकबाकर, रेवतीपुर, सदर ब्लाक के डिलिया, दुल्लहपुर, मनिहारी ब्लाक के यूसुफपुर खड़बा एवं सदर ब्लाक के बभनौली गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 टीमें बना दी गई है। सर्वेक्षण में सर्दी, बुखार या अन्य प्रकार से पीड़ित लोगों की स्क्रीनिंग का काम भी किया जा रहा है। इस दौरान करीब 712 लोगों की सैंपलिंग भी की गई। एसीएमओ डा. डीपी सिन्हा ने बताया कि बीमार लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें