फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विलांस की टीम ने गायब 51 मोबाइल किया बरामद

विज्ञापन
एसपी कार्यालय परिसर में गायब मोबाइल मिलने पर दिखाते लोग साथ में एसपी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गायब 51 मोबाइलों को सर्विलांस की टीम ने बरामद कर लिया। सोमवार को एसपी डा. ओमप्रकाश ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर इसका खुलासा किया। साथ ही मोबाइल धारकों को मोबाइल उपलब्ध करा दिया गया। गुम हुआ मोबाइल पाकर धारकों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सर्विलांस सेल ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र के 51 गुम मोबाइलों को बरामद करने में सफलता पाई है। बरामद विभिन्न कंपनियों के मोबाइलों की कीमत करीब सात लाख है। इस सफलता के लिए एसपी ने सर्विलांस सेल टीम की हौसला अफजाई के लिए टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की। इधर सूचना पर आवेदक पुलिस कार्यलाय में पहुंचे थे। एसपी ने करीब पांच आवेदकों को अपने हाथ से मोबाइल प्रदान किया, जबकि अन्य कुल 51 आवेदकों को सर्विलांस सेल टीम के सदस्यों ने मोबाइल उपलब्ध कराया। इस दौरान खोया मोबाइल पाने वालों के चेहरे खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें