फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदगंज और सैदपुर थाना का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नवागत एसपी रोहन पी बोत्रे ने शुक्रवार को नंदगंज और सैदपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय, हवालात, मालखाना, मेस, बैरक इत्यादि का निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली पीड़ित महिलाओं के प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही का फीडबैक लिया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध से संबंधित रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया और अपराध एवं अपराधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई।
विज्ञापन

महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को गंभीरतापूर्वक देखने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। थाने पर अपनी शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं की शिकायतों को महिला हेल्प डेस्क की कर्मचारियों द्वारा ध्यानपूर्वक सुना जाए और उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। साथ ही उनकी समस्याओं का समय से निराकरण करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के तहत हुई कार्यवाही की विस्तृत जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें