फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सभासदों का अध्यक्ष के खिलाफ धरना

विज्ञापन
जमानिया नगर पालिका परिषद के बरामदे में धरना प्रदर्शन करते सभासद। संवाद
विज्ञापन
जमानिया। नगर पालिका परिषद में गृहकर वृद्धि, भ्रष्टाचार और कथित तानाशाही के विरोध में सोमवार को सभासदों ने अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

धरना देने वाले सभासद राजा चौधरी, प्रमोद यादव, उमराव यादव सहित सोलह से अधिक सभासदों ने जिलाधिकारी को 11 सूत्री मांग पत्र भेजा है। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है।
सभासदों का आरोप है कि अध्यक्ष ने बंद कमरे में मनमाने प्रस्ताव बनाकर जनता पर 100 गुना तक कर का बोझ लादा है। उनकी प्रमुख मांगों में भारी गृहकर और ट्रेड कर तत्काल समाप्त करना शामिल है। वे दाखिल-खारिज में अवैध वसूली पर रोक लगाने और टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा, आउटसोर्सिंग कर्मियों के पीएफ खाते का दो वर्ष का विवरण देने की भी मांग की गई है। वार्ड नंबर 19 के निर्माण कार्यों की जांच की मांग की गई है। बलुआ घाट पर बन रहे विश्रामालय की तकनीकी व न्यायिक जांच भी सभासदों की मांगों में शामिल है।
विज्ञापन

साथ ही कोरम के अभाव में स्थगित 15 अप्रैल की बोर्ड बैठक को दोबारा बुलाने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें