फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन प्रत्याशियों की जीत पर खुशी से झूमे समर्थक

विज्ञापन
विज्ञापन
गठबंधन प्रत्याशियों की जीत पर खुशी से झूमे समर्थक
विज्ञापन

एक-दूसरे से गले मिल दी बधाई, खुशी में की आतिशबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। विधानसभा चुनाव में सभी सात सीटों पर सपा-सुभासपा गठबंधन प्रत्याशियों की जीत पर नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ ही समर्थकों में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे से गले मिलकर जीत की बधाई देते हुए आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के तहत जिले की सात सीटों पर सात मार्च को मतदान कराया गया था। मतदान संपन्न होने के बाद लोगों को परिणाम का इंतजार था। इसी क्रम में बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से जंगीपुर स्थित मंडी समिति के परिसर में मतों की गणना कराई गई। मतों की गणना के दौरान सपा-सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशियों ने कई राउंड में बढ़त बनाए रखी। जैसे-जैसे उनकी बढ़त बढ़ती गई, वैसे-वैसे कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह भी बढ़ता गया। शाम करीब चार बजे तक बड़ी संख्या में नेता और समर्थक गणना स्थल से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर पहुंच गए थे। दर्जनों की संख्या में वहां पहुंचे कार्यकर्ता जिले में गठबंधन को मिली इस कामयाबी पर जश्न में डूब गए। इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ता समर्थन में नारेबाजी भी करते रहे। शहर के साथ ही विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें