फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत होने से तीन घंटे ठप रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। बिहार सीमा पर स्थित बारा गांव के रौजा, नौघर, सागर रोड, तिरवाही मुहल्ले में आपूर्ति के लिए लगे 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खामी आने के कारण 200 उपभोक्ता परेशान थे। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होते ही अधिकारी हरकत में आए और मरम्मत कार्य शुरु कर दिया। इस दौरान बारा उपकेंद्र से जुड़े बारा, रोइनी, भटपुरवा, कुतुबपुर गांव में तीन घंटे आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

बिजली गुल रहने से लोगों को समस्याओं का सामना भी करना पड़ा। इस दौरान सबसे बड़ी समस्या पानी की हुई। तीन बजे के बाद ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत होने पर बिजली आपूर्ति बहाल हुई। वहीं ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत हो जाने पर उससे जुड़े मुहल्ले के लोगों ने भी राहत की सांस ली। गौरतलब है कि रौजा मुहल्ले में लगे 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर का आए दिन फ्यूज उड़ जा रहा था। शिकायत के बावजूद विभागीय कर्मियों की ओर से देखरेख नहीं किए जाने से बृहस्पतिवार की शाम सात बजे ट्रांसफॉर्मर का बुश फट गया था। इससे पिछले दो दिनों से चार मुहल्लों में अंधेरा पसरा रहा। एसएसओ कैलाश यादव ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें