गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता से मिला। उन्हें पत्रक सौंप अधिशासी अभियंता द्वितीय की कार्यप्रणाली की शिकायत की।
पत्रक में अधिशासी अभियंता पर कोविड-19 की सुरक्षा की अवहेलना करते हुए जबरदस्ती कार्यालय खुलवाने का गंभीर आरोप लगाया। कहा कि जब तक जिलाधिकारी द्वारा हॉटस्पॉट एरिया में कार्यालय खोलने का अनुमति पत्र अधिशासी अभियंता नहीं देंगे तब तक हम लोग कार्य नहीं करेंगे। प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता को पत्र सौंपकर अधिशासी अभियंता की गलत कार्यप्रणाली से अवगत कराया है। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष विजयशंकर राय, जिला मंत्री अरविंद कुशवाहा, ट्रांसमिशन जिला मंत्री वीरेंद्र पासवान, विनय तिवारी, राजू कुशवाहा, पितांबर कुशवाहा, हिमांशु जायसवाल, राजू मौर्या, शशिकांत कुशवाहा, विष्णु राय, अमित सिंह, आदर्श सिंह, श्रीराम वर्मा, शिवराम सिंह, गोलू, पवन, पप्पू चौबे, अरविंद श्रीवास्तव, रमेश यादव आदि शामिल रहे।