फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में सुपारी किलर और एक अन्य  गिरफ्तार, प्रधानपति एवं युवक का  किया था कत्ल

Sun, 20 Dec 2020 12:19 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

गाजीपुर जिले की  दुल्लहपुर पुलिस ने रामपुर पतारी नहर पुलिया टावर के पास से सुपारी लेकर हत्या एवं लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को धर-दबोचा। तलाशी में उनके पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस और लूट की बाइक बरामद हुई। 

विज्ञापन


एसपी डा. ओपी सिंह ने बताया कि दुल्लहपुर एसओ टीम के साथ शुक्रवार रात जलालाबाद चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। रामपुर पतारी नहर पुलिया टावर के पास बाइक सवार दो संदिग्धों को रोका गया। उनके पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस और लूट की बाइक बरामद होने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए बदमाशों में से एक मरदह थाना क्षेत्र के नखतपुर निवासी प्रदीप यादव सुपारी किलर है और दूसरा नखतपुर गांव का ही प्रदीप यादव उर्फ गोलू यादव  है। पूछताछ में सुपारी किलर प्रदीप ने मऊ जिले के रानीपुर क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी हिमांशु उर्फ गोविंद को गोली मारकर 50 हजार की लूट, नखतपुर के अमित यादव से एक लाख की सुपारी लेकर लहुरापुर के प्रधानपति संतोषराम की उसके घर पर गोलीमार कर हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इसके अलावा आठ दिसंबर को रसूलपुर में बरात में कहासुनी में उसके दोस्त हिमांशु उर्फ गोविंद ने धरवार कला निवासी रोशनलाल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहां भी दोनों मौजूद थे। वहीं बाइक पर बैठे दूसरे बदमाश प्रदीप यादव उर्फ गोलू यादव ने बताया कि वह रसूलपुर में हुई घटना में शातिर बदमाशों के साथ था। गिरफ्तार करने वाली टीम में दुल्लहपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह, रामअनुग्रह पांडेय, मनोज कुमार चौरसिया, धनंजय सिंह, संदीप पांडेय, सत्येंद्र यादव, सौरभ पटेल और पवन चौहान शामिल थे।

प्रदीप पर छह एवं गोलू पर दो हैं मुकदमे 
सुपारी किलर प्रदीप यादव पर दुल्हपुर में दो, मऊ जनपद के सरायलखंसी में दो, मरदह में एक और कासिमाबाद में एक मुकदमा दर्ज है। वहीं, प्रदीप यादव गोलू पर दुल्हपुर में आर्म्स एक्ट एवं हत्या जैसी संगीन वारदात में मुकदमा दर्ज है। जनपद पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें