मौधा। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को आनलाइन जमानत राशि अथवा ट्रेजरी शुल्क जमा करने की सुविधा प्रदान कर दी है। इसके लिए जारी पोर्टल के माध्यम से उम्मीदवार जमानत की धनराशि आनलाइन जमा करेंगे।
एडीओ पंचायत राकेश दीक्षित ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन पत्र के साथ लगने वाले अभिलेखों को जुटाने में उम्मीदवारों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इसलिए उम्मीदवारों को सहूलियत प्रदान करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने https://rajkosh.up.nic.in/ पोर्टल जारी किया है। इसमें पोर्टल आन करते ही पीसीवी 8443 सिविल जमा पंचायत चुनाव पर क्लिक करना होगा। इसके माध्यम से सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुल्क को सहज जनसेवा केंद्रों पर भी जमा किया जा सकेगा। साथ ही प्रत्याशी जमानत राशि को जमा करने के बाद चालान रसीद का प्रिंट निकालकर उसे नामांकन प्रपत्र के साथ लगा सकते हैं।