फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत चोरी करने पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विद्युत विभाग और विजिलेंस की ओर से शहर के कई मुहल्लों में मॉर्निंग रेड की गई। इस दौरान चोरी से जला रहे 46 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विजयराज सिंह के निर्देश पर अधिशासी अभियंता द्वितीय आदित्य पांडेय एवं शहर एसडीओ शिवम राय के नेतृत्व में शहर क्षेत्र के मुहल्ला नूरुद्दीनपुरा, झिंगुरपट्टी, मुफ्तीपुरा, काजीमंडी, रुईमंडी, बिंदवलिया आदि मुहल्लों में मॉर्निंग रेड की गई। इसमें कुल 16 लोगों पर मीटर से अलग केबल लगाकर अथवा बिना स्वीकृत संयोजन के विद्युत उपभोग करने पर कार्रवाई की गई। 21 लोगों पर पूर्व में बकाए पर कटे केबिल बिना विभाग से अनुमति लिए पुन: केबिल जोड़कर बिजली उपभोग करने पर विद्युत धारा अधिनियम 138बी एवं गलत विधा में विद्युत उपभोग करने पर नौ लोगों पर विद्युत थाना रौजा में प्राथमिशी दर्ज कराने की कार्रवाई की गई। अधिशासी अभियंता आदित्य पांडेय ने आम उपभोक्ताओं से अपील किया कि घरेलू एवं निजी नलकूप के ऊपर शत-प्रतिशत सरचार्ज माफी योजना है। इसकी अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। इसमें सभी लोग अपना-अपना रजिस्ट्रेशन विभाग में आकर अवश्य करा लें। अन्यथा छूट से वंचित रह जाएंगे एवं बिजली चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी में विजिलेंस प्रभारी चंद्रभूषण प्रजापति, विजिलेंस जेई पंकज चौहान, हेड कांस्टेबल श्रीप्रकाश, अंगद प्रसाद, प्रमोद चौबे, अवर अभियंता अविनाश सिंह, शशिकांत पटेल एवं सभी निविदा कर्मी एवं संविदा कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें