फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए पर चलने वाले उपकेंद्रों को जल्द मिलेगा अपना भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा गांव के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के निए लिए ग्रामीण इलाकों में उपकेंद्र बनाए गए हैं। यहां पर एएनएम के माध्यम से टीकाकरण और अन्य कार्यक्रम चलाए जाते हैं, लेकिन जनपद में बहुत सारे उपकेंद्र ऐसे भी हैं, जो किराए के मकान में वर्षों से संचालित हो रहे हैं। ऐसे में 24 उपकेंद्र को बनवाने के लिए उनके जमीन चिन्हित और बजट का आवंटन कर दिया गया है। इसका निर्माण कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा जल्द ही शुरू होगा।
विज्ञापन

एसीएमओ डा. केके वर्मा ने बताया कि इसके अलावा 20 और नए उपकेंद्र की मांग शासन से की गई है। इसकी सूची शासन को भेजी जा चुका है। इसके लिए जमीन का चिह्नांकन आने वाले दिनों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्रों पर परिवार कल्याण के कार्यक्रम, प्रसव, फैमिली प्लानिंग, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच आदि नि:शुल्क होते हैं। किराये पर चलने वाले उपकेंद्र जिनके लिए जमीन चिह्नित कर लिया गया है, उनमें बाराचवर ब्लॉक का माटा, कटरिया, मुहम्मदाबाद ब्लाक का परसा, शाहबाजकुली, रेवतीपुर ब्लॉक का सुहवल पश्चिमी, तेजमल राय पट्टी, सादात ब्लाक काबहरियाबाद, रायपुर, भीमापार, करंडा ब्लाक का सहेड़ी, कासिमाबाद ब्लाक का दुधौड़ा, बरेसर, सुभाकरपुर का सकरा ,फतेहपुर अटवा, जमानिया ब्लाक का भागीरथपुर, ढढ़नी भानुमलराय, देवकली ब्लाक का कुर्बान सराय ,तराव ,सैदपुर ब्लॉक का डहरा कला, बिशुनपुर मथुरा, बिरनो ब्लॉक का हरखपुर, हरिहरपुर और मनिहारी ब्लॉक का टड़वा गांव शामिल है। इसके अलावा अन्य 20 उपकेंद्र के लिए जो शासन को सूची भेजी गई है। इसमें बाराचंवर ब्लाक का नारायणपुर, डेहमा, भदौरा ब्लाक का दिलदारनगर, देवकली ब्लाक का पौटा, जेवल, गोड़उर का अमरुपुर ,लौवाडीह, अवथही, पलिया, जखनिया ब्लाक का हरदासपुर कला, सोनहरा, खेताबपुर, खानपुर रघुवर ,करंडा ब्लाक का पुरैना, मरदह ब्लाक का बरेंदा, मुहम्मदाबाद ब्लाक का नवापुरा ,ब्रह्मदासपुर, हरिहरपुर कोठिया, गौरा गांव शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें