फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणाम देख खुश हुए विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आईसीएसई की दसवीं एवं आईएससी की बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शनिवार को दिन में करीब सवा तीन बजे घोषित कर दिया गया। घोषित नतीजों के अनुसार शहर के सेंट जांस स्कूल की 10वीं कक्षा में आस्था सिंह 97.17 एवं 10वीं में सुहाना पांडेय 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ मेधावियों की सूची में सबसे आगे रहीं।
विज्ञापन

स्कूल से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 10 में मंजुला 97, निमिषा मिश्र 96.67, अनुष्का यादव 96.33, अमृता सोनी 96.17, आकांक्षा गिरी 96.17, अभिषेक यादव 96, मोहित राय 95.83, विकास चौरसिया 95.83 तथा संदीप यादव को 95.33 प्रतिशत अंक मिले। इस कक्षा की परीक्षा में बैठे सभी 250 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। इसी तरह 12वीं के विज्ञान वर्ग में जाह्नवी श्रीवास्तव 96.8, अरजीत सिंह 96.6, शिवांगी पटवा 95.2, ईशान 94.6 तथा दीपांशु को 94.6 फीसदी अंक मिले। 12वीं वाणिज्य वर्ग में अवनि पांडेय 90, नितीश प्रधान 84.6, रितु यादव एवं सौम्या सिंह 84.4, रंशिका सिंह 84.2 एवं जैशप्रकाश को 83.2 प्रतिशत अंक मिला। इस कक्षा में परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा में बैठे सभी 140 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हो गए। सफलता पाने के बाद मेधावियों के चेहरे खिले हुए थे। उनके घर जश्न का माहौल रहा। परिजनों एवं शुभचिंतकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया। दूरदराज रहने वाले रिश्तेदारों ने मेधावियों को फोन कर एवं मोबाइल से संदेश देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें