हाउस अरेस्ट किये गये पूर्व डीएलएड छात्रनेता विशु यादव। स्रोत- स्वयं
औड़िहार। नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती में पद वृद्धि की मांग को लेकर 25 जुलाई को प्रयागराज में धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित था। इससे पहले ही बृहस्पतिवार को पुलिस ने सैदपुर कोतवाली के भितरी स्थित डीएलएड संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व छात्र नेता विशु यादव को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया।
डीएलएड संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व छात्र नेता विशु यादव ने कहा कि पिछले लगभग आठ वर्षों से बेसिक शिक्षा विभाग में नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं किया गया है, जिससे डीएलएड, बीटीसी, टीईटी एवं सीटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में आक्रोश व्याप्त है। इसी मुद्दे को लेकर 25 जुलाई को प्रयागराज में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित था।