फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव आज, तैयारी पूरी

Fri, 23 Sep 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव आज, तैयारी पूरी
विज्ञापन
स्वामी सहजानंद महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव शुक्रवार को होगा। इसके लिए एक तरफ जहां कालेज प्रशासन इसकी तैयारी में जुटा रहा,  विद्यालय प्रशासन अनुसार सुबह आठ से एक बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना तथा शाम तक चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। छात्र नेता जोड़- तोड़ में लगे रहे।
विज्ञापन

कालेज प्रशासन द्वारा 14 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव अधिसूचना जारी करते हुए 23 सितंबर को छात्रसंघ की घोषणा की गई थी।

16 सितंबर की सुबह दस से दोपहर दो बजे तक नामांकन हुआ। इसके दूसरे दिन नामांकन पत्रों की जांच कर उम्मीदवारों की सूची शाम को प्रकाशित कर दी गई। इस बीच 17 सितंबर को अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। इसके बाद चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कुल 32 उम्मीदवार ताल ठोंक रहे हैं।  सुबह से लेकर देर रात तक प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क कर उनसे वोट की अपील करते रहे।

प्रत्याशियों के साथ समर्थक भी लगे रहे। नेता जी के साथ वे भी मतदाताओं से हाथ जोड़कर वोट की जुगत में लगे रहे।स्वामी सहजानंद के प्राचार्य डा. शशिकांत राय ने बताया कि सुबह आठ बजे से एक बजे तक मतदान होगा। तीन बजे से मतों की गणना का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। देर शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। बताया कि कुल 4354 छात्र हैं। चुनाव के लिए कालेज परिसर में दस मतदान केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


कहा कि मतदान केंद्र पर उन्हीं छात्रों को प्रवेश करने दिया जाएगा, जिनके पास परिचय पत्र और फीस की रसीद होगी। चुनाव के दिन विद्यालय पर पुलिस विभाग  द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए  गए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें